लखनऊ, 23 सितम्बर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 350 रन बना लिए। भारत ए की तरफ से मानव सुथार ने पांच विकेट झटके।
भारत ए ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से कप्तान नेथन मैकस्वीनी ने 74 और जेक एडवर्ड्स ने 88 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सैम कॉन्स्टास ने 49, जॉश फिलिपे ने 39 और ऑलिवर पिक ने 29 रन की पारियां खेलीं।
स्टंप्स के समय टॉड मर्फी 29 और हेनरी थॉर्नटन 10 रन बनाकर क्रीज पर थे।
भारत ए की तरफ से मानव सुथार ने 28 ओवर में 93 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि
गुरनूर बरार को 71 रन पर दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के हिस्से में एक-एक विकेट आया।
Next Post
क्या भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ बुमराह को आराम देगा?
Tue Sep 23 , 2025
मुंबई, 23 सितम्बर (वार्ता) बुधवार को, भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगा, जो 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी। यह चयन भ्रामक रूप से पेचीदा है, क्योंकि भारत पहली बार आर अश्विन के संन्यास का पूरा असर […]

You May Like
-
4 months ago
शुरुआती कारोबार में फिसला शेयर बाजार
