भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने महिला क्रिकेट में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ा

दुबई, 17 अक्टूबर (वार्ता) आईसीसी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि 5 अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान महिला वनडे विश्व कप मैच ने 28.4 मिलियन दर्शकों की रीच और 1.87 बिलियन मिनट के उपभोग के साथ डिजिटल-व्यूइंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच बन गया है।

आईसीसी ने कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से यह मैच सबसे शानदार था, लेकिन इसके अलावा भी विश्व कप के लीग चरण के पहले भाग में “डिजिटल और लीनियर प्लेटफ़ॉर्म पर रिकॉर्ड तोड़ संख्या” देखने को मिली।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टीवी दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से भी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा रेटिंग वाला लीग-स्टेज मैच बन गया है, जबकि पहले 11 मैचों, जिनमें भारत के श्रीलंका, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ मैच भी शामिल हैं, की रीच 7.2 करोड़ रही। आईसीसी ने कहा कि यह “पिछले संस्करण की तुलना में 166% की वृद्धि” है। साथ ही, ” व्यूइंग मिनट (देखने के मिनट) 327% बढ़कर 6.3 बिलियन हो गए”।

स्टेडियमों में दर्शकों की संख्या भी अच्छी रही है, खासकर भारत में भारत के मैचों और श्रीलंका में श्रीलंका के मैचों के लिए स्टैंड खचाखच भरे रहे, हालांकि बिना किसी “घरेलू” दिलचस्पी के मेहमान टीमों के मैचों में हमेशा स्टैंड में ज़्यादा दर्शक नहीं होते। कोलंबो में, जब मैचों में श्रीलंका या भारत नहीं होता, तो स्टेडियम में दर्शकों की संख्या कई बार चार अंकों में पहुंच जाती है, हालांकि इसमें मौसम की भी भूमिका रही है।

आईसीसी और जियो हॉटस्टार द्वारा संयुक्त रूप से जारी आंकड़ों के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले 13 मैच पहले ही 60 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच चुके हैं, जो 2022 संस्करण की तुलना में पांच गुना वृद्धि है, जबकि कुल देखने का समय 7 बिलियन मिनट तक पहुंच गया है, जो पिछले टूर्नामेंट से 12 गुना अधिक है। आईसीसी के एक बयान में कहा गया है कि 12 अक्तूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच ने जियो हॉटस्टार पर 4.8 मिलियन पीक समवर्ती दर्शकों (कॉन्करेंट व्यूवर्स) को दर्ज किया, जो महिला क्रिकेट के लिए एक और सर्वकालिक उच्च है।

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

Fri Oct 17 , 2025
कोलंबो 17 अक्टूबर (वार्ता) वर्षा प्रभावित मुकाबले में एन म्लाबा (तीन विकेट) और एम क्लास (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 60) और तंजमिन ब्रिट्स (नाबाद 55) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व के 18वें मुकाबले में श्रीलंका को पांच ओवर […]

You May Like