दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

कोलंबो 17 अक्टूबर (वार्ता) वर्षा प्रभावित मुकाबले में एन म्लाबा (तीन विकेट) और एम क्लास (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 60) और तंजमिन ब्रिट्स (नाबाद 55) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व के 18वें मुकाबले में श्रीलंका को पांच ओवर शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका को संशोधित 121 रनों के लक्ष्य मिला। कप्तान लॉरा वुलफार्ट 47 गेंदों में (नाबाद 60) और तंजमिन ब्रिट्स 42 गेंदों में (नाबाद 55) की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 125 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। ब्रिट्स ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसी दौरान हुई बारिश के बाद मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया। विश्मी गुणारत्ने (34), नीलाक्षी डिसिल्वा (18), कविशा दिलहारी (14), हर्षिता समरविक्रमा (13) तथा कप्तान चामरी अटापट्टू 11 रनों के योगदान से सात विकेट पर 105 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा ने तीन विकेट और एम क्लास ने दो विकेट लिये। एन डी क्लर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

जंगली पिक्चर्स ने फिल्म हक़ का दमदार पोस्टर किया रिलीज़

Sat Oct 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म हक़ का पोस्टर जारी किया है। फिल्म हक के पोस्टर में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के बीच एक भावनात्मक और वैचारिक टकराव दिखाया गया है।सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी और रेशु नाथ द्वारा लिखी गई यह फिल्म एक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।