इंदौर:आज शहर में प्राचीन वीर गढ़ी हनुमान मंदिर की बावड़ी का मुख्यमंत्री ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महत्व की जल संरचनाओं को समृद्ध बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल संरचनाओं के संरक्षण करने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्राचीन वीरगढ़ी हनुमान मंदिर का दौरा कर परिसर में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमारी प्राचीन बावड़ियाँ और जल संरचनाएँ हमारी समृद्ध वास्तुकला और जल प्रबंधन का प्रतीक हैं. इन ऐतिहासिक धरोहरों को संजोना सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है. वैज्ञानिक पद्धति से जीर्णोद्धार की बात कहते हुए बोले कि बावड़ी के मूल स्वरूप को बिना नुकसान पहुँचाए, वैज्ञानिक पद्धति से इसकी सफाई और जीर्णोद्धार कार्य तत्काल शुरू किया जाए. इस अवसर पर नगरीय विकास प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सुदर्शन गुप्ता, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा उपस्थित थे.
