ननि में शान से लहराया तिरंगा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया ध्वजारोहण

इंदौर: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंदौर नगर पालिक निगम मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गौरव और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई।

​समारोह को संबोधित करते हुए महापौर भार्गव ने सभी निगम कर्मियों और शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर आज जिस मुकाम पर है, उसमें हर नागरिक और निगम के हर कर्मचारी का पसीना शामिल है। उन्होंने आने वाले समय में इंदौर को नंबर 1 बनाए रखने के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई।

Next Post

मुख्यसचिव अनुराग जैन ने फहराया तिरंगा, ली सलामी

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यसचिव अनुराग जैन ने मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की गरिमा और उल्लास का वातावरण रहा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like