नहीं बदलेगा कॉलोनियों का संपत्ति कर रेट झोन

इंदौर: गुरूवार को महापौर परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान, विनियमित कर्मचारी को स्थाई, कॉलोनियों के संपत्ति कर रेट झोन नही बदलने और मल्टीफ्लैक्स में विज्ञापन प्रसारण पर टैक्स वसूलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.आज नगर निगम मुख्यालय पर महापौर सभाकक्ष में एमआईसी की बैठक हुई. बैठक में शहर में निगम के विनियमित कर्मचारियों को स्थाई करने पर नियमानुसार सहमति दी गई. नगरीय क्षेत्र में स्थित श्मशान एवं कब्रस्तान के संचालन के नियम बनाने, जल संरक्षण 10 रिचार्ज प्वाइंट निर्माण, छोटी ग्वालटोली रोटरी में सरदार पटेल की नई प्रतिमा लगाने, इण्डो थाई सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा सीएसआर से स्क्रैप से बना सेवन स्टार स्मारक स्थापित करने पर सहमति दी गई.

इसके साथ ही शहर के सभी मल्टी फ्लेक्स और सिनेमाघरों में विज्ञापन प्रसारण पर टैक्स लेने का निर्णय किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 आवास में प्रस्तावित 8100 आवासीय इकाईयों के निर्माण के टेंडर भी मंजूर किया गया है. विभिन्न झोनों में स्थित कालोनियों के रेट झोन बदलने के प्रस्ताव को रोक दिया गया. बैठक में आयुक्त क्षितिज सिंघल, एमआईसी राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, राकेश जैन, मनीष शर्मा, राजेश उदावत, प्रिया डांगी एवं सभी अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख तथा निगम अधिकारी उपस्थित थे.

इन कार्यों की भी दी स्वीकृति
इसके अलावा शहर निगम सफाईकर्मियों को दुर्घटना में आर्थिक सहायता, फूटी कोठी चौराहे पर सर्विस रोड निर्माण, विश्राम बाग में फूड कोर्ट के संचालन, टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होकर उज्जैन नाका बाणगंगा तक लिंक रोड निर्माण कार्य, चंदन नगर चौराहा पर फ्लाई ओवर निर्माण में बाधक प्राईमरी सीवर लाईन शिफ्टिंग कार्य की मंजूर दी गई.

Next Post

इंदौर में आज से पहली बार घर बैठे मिलेगा डीजल

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर: शहर के पलसीकर कॉलोनी स्थित सुखमणि पेट्रो फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड डीलर ने ग्राहक सुविधा को विस्तार देते हुए डीजल होम डिलीवरी सेवा शुरू की है. भारत पेट्रोलियम की नई पहल ‘जिप्प फ्यूल’ के तहत इंदौर में पहली बार ग्राहकों को जेरी कैन के माध्यम से डीजल […]

You May Like