जंगली पिक्चर्स ने फिल्म हक़ का दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म हक़ का पोस्टर जारी किया है।

फिल्म हक के पोस्टर में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के बीच एक भावनात्मक और वैचारिक टकराव दिखाया गया है।सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी और रेशु नाथ द्वारा लिखी गई यह फिल्म एक ऐतिहासिक सर्वोच्च न्यायालय के केस से प्रेरित है। यह कहानी ‘बानो: भारत की बेटी’ नाम की किताब पर आधारित है।

वर्ष 1985 के सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम को 40 साल पूरे हो गये हैं ।यह फैसला भारत के सबसे चर्चित और विवादित फैसलों में से एक रहा है।मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया।

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हतंगड़ी भी नज़र आएंगे। जंगली पिक्चर्स ने इसे इंसोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के साथ मिलकर बनाया है। हक़ सात नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

Next Post

पश्चिमी चम्पारण: बेतिया से रेणु, नौतन से नारायण, लौरिया से विनय बिहारी समेत आठ ने भरा नामांकन

Sat Oct 18 , 2025
बेतिया, (वार्ता)। विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी चम्पारण जिले में नामांकन करने के क्रम में पांचवे दिन शुक्रवार को कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये, जिनमे प्रदेश की पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेणु देवी (बेतिया) , भाजपा के नारायण प्रसाद (नौतन) और […]

You May Like