सेवा पखवाड़े में मंत्री सिलावट ने किया श्रमदान व छात्रों संग भोजन

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत वार्ड 35-36 के लसूडिया मोरी, निपानिया और समर पार्क पहुंचे. उन्होंने संजीवनी क्लीनिक, शिव मंदिर और शासकीय स्कूलों में सफाई व पौधारोपण कर श्रमदान किया तथा 25 से अधिक सफाईकर्मियों का सम्मान किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान समाज सेवा का संकल्प है. मंत्री सिलावट लसूडिया मोरी हाई स्कूल में छात्रों के बीच बैठकर मध्यान्ह भोजन में भी शामिल हुए. बच्चों ने बाउंड्रीवाल और पीने के पानी के लिए आरओ की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया.

Next Post

पुलिस ने लिस्टेड गुंडा सोहेल खान उर्फ टिल्लू को धर दबोचा

Fri Sep 19 , 2025
इंदौर: मोबाइल झपटा मार और चोरी की वारदातों में शामिल लिस्टेड गुंडा सोहेल खान उर्फ टिल्लू (28) को आजाद नगर पुलिस ने नेमावर रोड से गिरफ्तार किया. खजराना निवासी सोहेल पर मादक पदार्थ, अवैध शराब, मारपीट और चोरी सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी के कब्जे से 9 महंगे […]

You May Like