कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खामियों पर फार्मासिस्ट सस्पेंड

दमोह।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा गुरुवार अल सुबह जिला अस्पताल में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के चलते फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे को सस्पेंड किए जाने के निर्देश दिए गए थे। सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली अन्य अनियमितताओं पर भी सख्ती दिखाते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार को भी निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहाकि शासकीय सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर राकेश राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल के अलावा और भी ऑफिसर मौजूद रहे।

Next Post

महाकाल मंदिर के सामने जर्जर परचुरे भवन पर निगम की कार्यवाही

Thu Aug 20 , 2026
उज्जैन भगवान महाकाल मंदिर के सामने स्थित करीब 60 वर्ष से अधिक पुराने एवं जर्जर परचुरे भवन को नगर निगम द्वारा बुधवार को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में हटाया गया। भवन की जर्जर स्थिति एवं इससे श्रद्धालुओं तथा आमजन की सुरक्षा को उत्पन्न संभावित खतरे को देखते […]

You May Like