दिल्ली में भीषण गर्मी के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भीषण गर्मी जारी रहने पर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राजधानी दिल्ली में आज चौथे दिन प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। विभाग ने इसके मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से बहुत जरूरी काम होने पर घर से बाहर निकलने की बात कही और निरंतर पेयजल लेने की अपील की। इन दिनों गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले लोग इससे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में 13 जून तक प्रचंड गर्मी और लू जारी रहेगी।

इस बीच दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। नमी का स्तर 31 से 73 प्रतिशत के बीच रह सकता है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ गया है। इन दिनों दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाके इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं।

विभाग ने 13 जून के लिए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Next Post

पहलगाम आतंकवादी हमले की एक स्वर से कड़ी निंदा की गयी ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में: हरिवंश

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने गुरूवार को कहा कि दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने 11 वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में पहलगाम आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद को कतई बर्दाशत नहीं करने की भारत की नीति को लेकर […]

You May Like