
राजगढ़। जिला मुख्यालय पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
खिलचीपुर नाका स्थित भारत माता चौराहा पर पूर्व सैनिको द्वारा दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष हिंदु सिंह दांगी,रमेश त्रिपाठी ,रामबाबू साहू ,अजीज खान मंसूरी , मुलसिंह सोनगिरा ,सूरजमल दांगी,चंपालाल दांगी, माधूसिंह दांगी, मुकेश दांगी,बाबूलाल दांगी, रामबाबू दांगी, शिवपाल सिंह सोनगिरा,पप्पू शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर सहित जिले के भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे.
वहीं ब्राह्मण समाज की महिलाओं के द्वारा भी पुलवामा अटैक के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी प्रकार देर शाम को ब्यावरा नाका पर युवाओं, नागरिकों द्वारा शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित की.
