इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिदौड़ा में शाम 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है.14 वर्षीय मृतका रोशनी पिता गोविंदा ने घर के कमरे में फांसी लगाई, घटना के वक्त उसकी तीन बहनें बाहर थीं. जब वे लौटीं तो रोशनी को फंदे पर लटका पाया और तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी.
परिजनों के मुताबिक, रोशनी ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं और घटना वाले दिन भोपाल गए थे, जबकि मां काम पर इंदौर आई हुई थीं. परिवार में चार बहनें और हैं, जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल का कहना है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
