ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने अदाणी बंधु आए ग्वालियर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

ग्वालियर: शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) की सौगात देने के लिए आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी एवं डायरेक्टर जीत अडानी पधारे। भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
सतेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल संभाग के प्रगति एवं विकास के लिए दिन रात मेहनत कर अनेकों सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  दे रहे हे वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में सिंधिया के अथक प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, अडानी ग्रुप के करण अडानी एवं जीत अडानी की विशेष उपस्थिति में होने जा रहा हे जिसमें हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

Next Post

ग्वालियर स्टेशन पर चलाया गया टिकट चैकिंग अभियान

Sun Jul 5 , 2026
ग्वालियर:रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रेल मंडल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। […]

You May Like