दतिया: दतिया में टीईटी मामले में शिक्षकों ने रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की मांग की एवं पीतांबरा पीठ को ज्ञापन दिया।दतिया में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर में रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने की मांग उठाई। रैली का समापन पीतांबरा पीठ पर ज्ञापन पत्र समर्पित कर किया गया।
