अक्षय तृतीया पर गूंजे वैदिक मंत्र, 11 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

​नर्मदापुरम। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर नर्मदापुरम के मालाखेड़ी क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। इस शुभ अवसर पर मालाखेड़ी रोड स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति मंदिर में सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 11 बटुकों का विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे हर्बल पार्क घाट पर परंपरा के अनुसार ‘दशविधि स्नान’ से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने हर्बल पार्क से खेड़ापति मंदिर तक भव्य पदयात्रा निकाली। मंदिर परिसर में आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संस्कार की धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

​इस आध्यात्मिक आयोजन में बटुकों के परिजनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर किया गया संस्कार अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

Next Post

भार्गव समाज ने मनाया श्री परशुराम जन्‍मोत्‍सव

Tue Apr 21 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में भार्गव समाज द्वारा ब्राह्मणो के आराध्‍य भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री परशुराम का जन्‍मोत्‍सव अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को मनाया गया। भार्गव समाज के सदस्‍य प्रशांत भार्गव ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर भार्गव समाज द्वारा ताप्‍ती तट […]

You May Like