झारखण्ड से भोपाल तक सीधा सफर, तीन दिन संचालन का प्रस्ताव, बाया सिंगरौली चलेगी रेल

सिंगरौली। झारखण्ड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। धनबाद-भोपाल एवं भोपाल-धनबाद के बीच तीन दिवसीय विशेष ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव सामने आया है। जो बाया सिंगरौली होकर चलाई जाएगी। इस फैसले से लम्बे समय से सीधी रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे सिंगरौली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अनुसार ट्रेन नम्बर 11609 एवं 116010 भोपाल से 20:50 बजे रवानगी का समय है। बीना, कटनी-मुड़वारा, बरगवां-सिंगरौली, चोपन होते हुये गढ़वा रोड जक्शन धनबाद दूसरे दिन 20:30 बजे पहुंचेगी। भोपाल से रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को है। जबकि धनबाद से 7 बजे सुबह रवाना होगी और दूसरे दिन 7:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। धनबाद से मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। हालांकि अभी समय चक्र जरूर आया है, लेकिन अभी तिथि नही आई है। यह पत्र रेलवे मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से जारी हुआ है।

Next Post

रोम के लिए मार्च से दोबारा उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

Wed Dec 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया अगले साल 25 मार्च से दिल्ली और इटली की राजधानी रोम के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। […]

You May Like