रोम के लिए मार्च से दोबारा उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया अगले साल 25 मार्च से दिल्ली और इटली की राजधानी रोम के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी।

एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। इस मार्ग पर वह बोइंग 7878-8 विमान का परिचालन करेगी। इसमें बिजनेस श्रेणी में 18 फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें होंगी।

रोम के लिए उड़ान लगभग छह साल बाद शुरू की जा रही है। कोविड-19 के समय साल 2020 में यह उड़ान बंद कर दी गयी थी।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि भारत और इटली के बीच संस्कृति, व्यापार और व्यवसाय में काफी कुछ साझा है। दोनों देशों की राजधानियों के बीच नॉन-स्टॉप सेवा शुरू करने से इटली के यात्रियों को भारतीय उपमहाद्वीप के साथ दक्षिण पूर्व एशिया के लिए भी अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। वे दिल्ली होते हुए एयर इंडिया की उड़ान से बैंकॉक, कोलंबो, हो ची मिन्ह सिटी, काठमांडू, क्वालालम्पुर, मनीला, फुकेट और सिंगापुर जा सकेंगे।

Next Post

ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा पर निकले सीएम के बेटा-बहू

Wed Dec 24 , 2025
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव अपनी धर्मपत्नी डॉ. इशिता के साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं. सोमवार 22 दिसंबर को दोनों ने ओंकारेश्वर से विधिवत नर्मदा यात्रा की शुरूआत की. उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी परिक्रमा में शामिल हैं. डॉ. अभिमन्यु ने […]

You May Like