टला मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण


इंदौर:इंदौर मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण फिर टल गया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से लोकार्पण की अनुमति नहीं मिली है, जबकि शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर आज शहर में ही है. वे शनिवार को चंद्रावतीगंज में उज्जैन इंदौर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे.मेट्रो रेल के दूसरे चरण की सीएमआरएस से 24 मार्च को व्यवसायिक संचालन की अनुमति मिल गई थी. 24 जून को अनुमति के तीन महीने पूरे हो जाएंगे.

इसके बावजूद मेट्रो रेल के दूसरे चरण सुपर कॉरिडोर 3 से मालवीय नगर चौराहे तक का लोकार्पण टाल दिया गया है. सूत्रों के अनुसार मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण के लिए दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय होगा. इस कारण लोकार्पण की पूर्व में 20 जून तय होने की संभावना पर पानी फिर गया. अभी दूसरा चरण जो कि यात्रियों के भारी संख्या मिलने की संभावना है और इंतजार करना पड़ेगा.

खट्टर इंदौर आकार उज्जैन गए
केंद्रीय मंत्री मनोहरललाल खट्टर आज शाम इंदौर आकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन गए. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, स्थानीय भाजपा नेताओं, महापौर और विधायकों ने स्वागत किया. खट्टर कल सांवेर तहसील के चंद्रावतीगंज में इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद महाकाल मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट जाएंगे.

Next Post

एमपीपीएससी ने घोषित किया मुख्य परीक्षा कार्यक्रम, 12 शहरों में होगी परीक्षा

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 5 मार्च 2025 को जारी किया जा चुका है. उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के बाद मुख्य परीक्षा के आयोजन को मंजूरी दी गई […]

You May Like