
उज्जैन। मजदूरी के लिए आए दो मजदूरों को बीती रात ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई दूसरा घायल है जिसका उपचार चल रहा है।
तनोडिय़ा का रहने वाला देवीलाल पिता कालू 50 वर्ष ग्राम पाडलिया खेड़ा में रहने वाले भूरा पिता बद्रीलाल के साथ मजदूरी करने के लिए इंगोरिया आया हुआ था। रात में दोनों को सडक़ पार करते समय तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। भूरा को मामूली चोट लगी देवीलाल गंभीर घायल हो गया था दोनों को उपचार के लिए चरक भवन लाया गया जहां देवीलाल की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवीलाल के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए तनोडिय़ा ले गए हैं।
