पान विहार में ट्रेक्टर टोचन स्पर्धा ने खड़े किए सवाल

श्यामपुर। क्षेत्र में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो ट्रैक्टरों के बीच टोचन की खींचतान होती दिखाई दे रही है.

मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौके पर मौजूद हैं. खास बात यह है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के लिए न बैरिकेडिंग नजर आ रही है और न ही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी दिखी.

वायरल वीडियो में आयोजन स्थल पर पंचायत के टैंकर के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मैदान में धूल रोकने के लिए टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया। यदि सरकारी संसाधन का उपयोग आयोजन में हुआ है तो यह भी जांच का विषय है कि इसकी अनुमति किस स्तर से दी गई.

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले ही संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वायरल वीडियो की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री परमार से मिले कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह

Tue Sep 29 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंट की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के एसीएस अनुपम राजन से भी भेंट की। इस दौरान कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर मंत्री […]

You May Like