
ग्वालियर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान। भाजपा की विचारधारा के मूल में पंडित दीनदयाल के विचार हैं। उक्त बात भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महाराजा मानसिंह मंडल द्वारा चंदनपुरा के वार्ड क्रमांक 16 शक्ति केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। अभय चौधरी ने कहा कि स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के दीनदयाल कतई खिलाफ नहीं थे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश शेखावत, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर, पार्षद महेन्द्र, सेवा पखवाड़ा के प्रभारी धर्मेंद्र आर्य, सह प्रभारी धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ सिकरवार, ओमप्रकाश तोमर, बूथ अध्यक्ष श्रीमती कमला उपस्थित रहे।
