चित्रकूट में शुरू हुआ सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव

सतना। भारतीय संस्कृति में लीला केवल धार्मिक कथा का मंचन नहीं बल्कि जनमानस का उत्सव है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद नई दिल्ली एवं जिला प्रशासन सतना के सहयोग से 24 से 30 सितम्बर तक श्रीराघव प्रयाग घाट चित्रकूट में प्रतिदिन शाम 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

समारोह के शुभारंभ पर संत महात्माओं के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। प्रथम दिवस नई दिल्ली के कलाकारों ने “नारद मोह” प्रसंग प्रस्तुत किया। आने वाले दिनों में श्रीराम जन्म से लेकर रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक तक विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। उत्सव में इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया के दल भी विदेशी लीला प्रस्तुत करेंगे।

Next Post

आधे घंटे की बारिश में नालियां उफान पर, घरो में घुसा पानी

Thu Sep 25 , 2025
रीवा।सूख रही धान की फसल के लिये गुरूवार की दोपहर अमृतवर्षा हुई. हालाकि शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कम वर्षा हुई, लेकिन धान की फसल के लिये पर्याप्त पानी मिल गया है. दोपहर आधे घंटे हुई बारिश से शहर की सडक़ो में घुठने तक पानी भर गया और नालियां […]

You May Like