‘युवा संकल्प रैली में दिखी एकजुटता, संभागीय कार्यालय में हुआ ‘युवा संवाद

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जबलपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में भव्य ‘युवा संकल्प यात्रा निकाली गई। दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के समापन पर भाजपा संभागीय कार्यालय में ‘युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने युवाओं से सीधा संवाद किया और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प दिलाया, इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त महामंत्री श्रीकांत वर्मा कुक्की भी उपस्थित रहे।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी युवा संकल्प यात्रा

युवा संकल्प रैली गुरूवार दोपहर 1:00 बजे कांचघर चौक से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात यह यात्रा शीतलामाई, बाई का बगीचा, घमापुर चौक, जाट मोहल्ला, बेलबाग, छोटी ओमती, भरतीपुर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, डी.एन. जैन, गोलबाजार मुख्य द्वार, एचडीएफसी बैंक और रानीताल चौक होते हुए रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय पहुँची। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा रैली का स्वागत किया गया।

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र ने भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो महानगर जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के प्रति शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा ‘आज की यह युवा संकल्प रैली केवल एक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जबलपुर के युवाओं की राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

संवाद सत्र के दौरान रविंद्र ने युवाओं के सुझाव भी सुने और संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं में युवाओं को अग्रणी भूमिका देने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रनिर्माण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

आजम खान चार दिन की ईडी हिरासत में, शिवपाल यादव ने डासना जेल में की मुलाकात

Thu Nov 12 , 2026
गाजियाबाद, 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को विशेष अदालत ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने ईडी को गुरुवार शाम 4:30 बजे से 16 नवम्बर शाम 4:30 बजे तक आजम […]

You May Like