
जबलपुर । लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मदन महल के पास नागपाल गार्डन स्थित कार्यालय में आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री सिंह ने आवेदकों के पास पहुंचकर उनके आवेदन स्वयं लिए और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। आवेदनों में प्रमुख रूप से स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली, पानी, स्वास्थ्य से जुड़ी मूलभूत सुविधा से जुड़े विषय शामिल थे। मंत्री सिंह ने आवेदकों से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
