टीम ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा के महाकाल मार्ट, अष्टविनायक डेयरी, मां शारदा दूध डेयरी, श्री नेमी गोपाल डेयरी, श्री सेंधव डेयरी तथा मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर घी, दूध, दही एवं म_ा के नमूने लिए. इसी प्रकार ग्राम चिन्होंठा स्थित मां पार्वती मिल्क प्रा. लि., सीहोर स्थित श्याम डेयरी से मिक्स मिल्क, पनीर, मावा एवं दूध, ग्राम छपरी स्थित महालक्ष्मी डेयरी से भैंस के दूध तथा पवन श्री इंटरनेशनल प्रा. लि., सीहोर से मिक्स मिल्क के नमूने भी संग्रहित किए गए. सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

 

Next Post

स्वस्थ विद्यालय मिशन का शुभारंभ: 500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 101 पौधों का रोपण

Sun Jul 26 , 2026
सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज के उद्देश्य से जेसीआई सागर एवं SNC मल्टी-स्पेशलिटी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में बेरखेडी गुरु स्थित निजी स्कूल मे “स्वस्थ सागर – स्वस्थ विद्यालय मिशन” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में […]

You May Like