ऊर्जाधानी में नहाय-खाय के संग चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

सिंगरौली। जिले में सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ का व्रत आज दिन शनिवार से शुरु हो गया। नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाओं ने व्रत की शुरूआत की। सुबह व्रतियों व उनके सदस्यों ने घाट पर पहुंच कर पूजा के लिए बेदी बनाई। घर पहुंच कर लौकी की सब्जी, चने की दाल व चावल खाकर व्रत की शुरूआत की।

मोरवा में सूर्योपासना के पर्व को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। घाटों पर सफाई समेत लाइट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। व्रत को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत हो गई। कल दिन रविवार को खरना के साथ ही 36 घंटे कठिन व्रत की शुरुआत हो जाएगा। पर्व के आयोजन को लेकर पूजा समितियां, नगर निगम व एनसीएल द्वारा अपने स्तर से छठ घाटों की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा छठ घाटों पर टेंट अन्य की व्यवस्था भी की जा रही है। बिहार-झारखंड से सटे होने के कारण सिंगरौली जिले के मोरवा में भी यह पर्व मेला का रूप धारण कर लेता है। आगामी दिन सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रती जगराता करते हुए छठ मईया की आराधना करेंगी। वहीं दिन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर, हवन कर कच्चे दूध का शर्बत पीकर व्रत का समापन किया जाएगा। जहां छठ पूजा को लेकर ऊर्जाधानी के रहवासियों में भारी उत्साह है। वही बिहार उत्तर प्रदेश के अधिकांश निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी अपने गांव चले गये हैं। वहीं छठ पूजा को लेकर शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रतियों के घर में सूर्य उपासना के महापर्व से एक सप्ताह पहले से ही घर में लहसुन व प्याज वर्जित हो जाता है। परिवार में कोई भी सदस्य इसका सेवन नहीं करता है। वही मोरवा के मढ़ौली छठ घाट समेत रेलवे स्टेशन समीप घाट व एनसीएल स्थित आजाद चौक समीप सफाई का कार्य जारी है।

Next Post

VLTD एवं पैनिक बटन परियोजना में बड़े पैमाने पर घोटाला: कांग्रेस

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने “व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) एवं पैनिक बटन परियोजना” में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे “महिला और बाल सुरक्षा के नाम पर हुआ घोटाला” बताया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की […]

You May Like

मनोरंजन