राज्यपाल पटेल का झिंझरी हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत

कटनी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का शनिवार को कटनी जिले के पुलिस लाइन स्थित झिंझरी हेलीपैड पर शाम 5.00 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ।
राज्यपाल श्री पटेल का यहां विधायक मुड़वारा
संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी व शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने आत्मीय स्वागत किया।
राज्यपाल श्री पटेल का यहां हेलीेपैड पर संभागायुक्त धनंजय सिंह, डी आई जी अतुल सिंह,कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।
पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, रामरतन पायल,पीतांबर टोपनानी, सहित नगर निगम के पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरिया और एस डी एम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी व डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Next Post

तीन दिनों से लापता युवक का खेत में मिला शव 

Sat Oct 11 , 2025
सीधी ।सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पिपरोहर, टोला अहिरमरा निवासी लापता युवक का तीसरे दिन शाम को गांव के ही खेत में शव मिला। सूचना मिलने पर लापता युवक मधुसूदन सिंह पिता अनिरुद्ध सिंह उम्र 38 वर्ष के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा शिनाख्त की गई। कोतवाली […]

You May Like