रोड नहीं तो टोल नहीं, आंदोलन का समर्थन: राजावत


ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत ने जनता से अपील की है कि कल 16 मार्च को “रोड नहीं तो टोल नहीं ” का समर्थन करते हुए आंदोलन में भारी संख्या में सम्मिलित हों। हमारा सहयोग संत समाज ओर आमजन के साथ रहेगा। अधिक से अधिक संख्या में बरेठा टोल पर पहुंच कर टोल वसूले जाने का शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शित करें।
राजावत ने टोल वसूले जाने की भर्त्सना करते हुए इटावा से भिंड ग्वालियर 6 लेन ग्रीनफील्ड सुपर एक्सप्रेसवे बनाने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि रोड बनाओ ओर जायज टोल पाओ। सरकार अमीर गरीब सभी से समान टैक्स लेती है, टोल भी लेती है पर जब रोड ही नहीं है तो भारी भरकम टोल क्यों वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार बोलती है पेसो की कोई कमी नहीं है, जब पेसो की कोई कमी नहीं है तो रोड क्यों नहीं बना देती है ? टोल कंपनी से करार भंग कर दे या शेष रुपए भरकर बेरियर समाप्त कर दे। यह पैसा जनता का है, जब जनता के लिए 6 लेन हाइवे बना दीजिए पुनः जायज टोल वसूल करें।

Next Post

नया भारत सपनों को संकल्प में और संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करता है : आनंदीबेन

Sun Mar 15 , 2026
लखनऊ 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज का भारत केवल परिवर्तन की बात करने वाला देश नहीं है, बल्कि परिवर्तन को जीकर दिखाने वाला राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि देश दृढ़ संकल्प के साथ विकास के अगले स्तर की ओर बढ़ रहा है। […]

You May Like