तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर

चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभावना पर विचार-संगोष्ठी तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
तिरंगों के साथ निकली भव्य यात्रा कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी संकायों के विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं स्थानीय नागरिक विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल छात्र-छात्राओं के देशभक्ति के नारों से विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा, कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय, अधिष्ठाता प्रो. सूर्यकांत चतुर्वेदी, प्रो. एच.एस. कुशवाहा, प्रो. देवेंद्र प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के संयोजक डॉ. उमेश कुमार शुक्ला रहे। संयोजक मंडल में डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि सहयोग किया। विश्वविद्यालय में संचालित वायुयान पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा ड्रोन के माध्यम से तिरंगा यात्रा की की गई रिकॉर्डिंग भी आकर्षण का केंद्र रही।

Next Post

18 साल की उम्र में तलाक, आर्थिक मुश्किलों के बावजूद नहीं मानी हार, फिर सुनिधि चौहान ने ऐसे बदल दी पूरी कहानी

Fri Aug 14 , 2026
मुंबई, सुनिधि चौहान ने महज 5 साल की उम्र में स्टेज पर गाना शुरू किया था। 18 में शादी और फिर तलाक के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और धूम मचाले जैसे हिट गानों से पहचान बनाई। बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली […]

You May Like