जबलपुर: केंट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत किन कारणों से हुई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अतुल पटैल 51 वर्ष निवासी गली नम्बर 16 सदर ने सूचना दी कि उसकी दुकान के सामने रहने वाला राजकुमार पिल्ले उर्फ बबलू पिता लोकानंद पिल्ले 53 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 पंचमुखी मंदिर के पास सदर की तबियत ठीक नही होने से उसने कुछ दिन पहले विक्टेारिया अस्पताल में भर्ती कराया था.
जो ठीक होने पर घर आ गया था कभी कभी शराब पीता था और अंदरूनी रूप से बीमार रहता था जो अंदरूनी बीमारी के चलते शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे उसकी मौत हो गई।
