अनियमितताओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीहोर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी के नेतृत्व में एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया कि एक्सीलेंस स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बाथरूमों की स्थिति खराब है, साफ-सफाई नियमित नहीं की जाती. विद्यालय परिसर में समुचित सफाई व्यवस्था नहीं है. खेल का सामान नहीं है. विद्यार्थी खेल गतिविधियों से वंचित हैं तथा गेम्स पीरियड भी नहीं होते. परिसर में पार्किंग स्थल एवं छात्रा शौचालय की दीवार अधूरी हैं. म्यूजिक व वेटलिफ्टिंग का सामान नहीं है. कक्षा 9 वीं के नए भवन में बाथरूम एवं वाटर कूलर की सुविधा नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाई होती है. अभाविप ने मांग की है कि उक्त सभी समस्याओं का समाधान सात दिवस के भीतर सुनिश्चित किया जाए. अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगा. ज्ञापन सौंपने वालों में गौतम देशराज, शिवांग, लक्ष्य, नागेश, कालेज अध्यक्ष हिमांशु, प्रियांशु विद्यालय प्रमुख हर्षित, शिवम, वरूण, अंकित, देवेन्द्र, राहुल, प्रतीक, नवीन, रितिक मौजूद थे.

Next Post

रजनीकांत के सुनहरे 50 साल: प्राइम वीडियो ने खास वीडियो से दिया ट्रिब्यूट

Sun Sep 21 , 2025
मुंबई,(वार्ता) प्राइम वीडियो ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के शानदार 50 साल के सिनेमाई सफर का जश्न मनाते हुए एक बेहद खास ट्रिब्यूट वीडियो जारी किया है। यह वीडियो रजनीकांत की तमिल एक्शन थ्रिलर कुली के लॉन्च के साथ आया है। इस खास वीडियो में डायरेक्टर लोकेश कनगराज […]

You May Like