कार में हथगोला, चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विनय असाटी दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराणा प्रताप स्कूल के पास खड़ी दो कारों से हथगोला और चाकू के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है.बतादे कि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए है.इसी क्रम में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया. 12 मई 26 को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराणा प्रताप स्कूल के पास दो फोरव्हीलर कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं.सूचना की तस्दीक के लिए कोतवाली स्टाफ से प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, महेश यादव, नरेंद्र पटेरिया, बिजेंद्र मिश्रा, आकाश पाठक को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 34 सीए 6013 व सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2735 को पकड़ा. टीआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर आरोपी साहिल पिता समीम कुरैशी उम्र 21 साल निवासी बजरिया वार्ड-07 दमोह व समीम पिता नदीम कुरैशी उम्र 18 साल निवासी बजरिया वार्ड-07 दमोह को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से हथगोला और चाकू बरामद हुआ है.पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार लेकर किस मंशा से घूम रहे थे.दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है.

Next Post

गौ-तस्करी के खिलाफ विधायक चौरे का अनूठा प्रदर्शन, पुलिस की आरती उतारकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue May 12 , 2026
​सौसर। मोहगांव बैल बाजार में बढ़ती गौ-तस्करी की घटनाओं के विरोध और गौ-रक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में एक विशाल गौ-रक्षा जनजागरण सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय बैल बाजार में आयोजित इस सभा में विधायक ने तस्करों और […]

You May Like