चौक मंदिर में आर्यिका श्री श्रष्टि भूषण माता की अगवानी, वर्णी जी महाराज जयंती मनाई

भोपाल। चोक मंदिर में वंदनीय आर्यिका श्री श्रष्टि भूषण माताजी संघ की भव्य अगवानी की गई। इसके पश्चात श्री जी के अभिषेक व शांतिधारा के बाद चोक धर्मशाला में वर्णी जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दिगंबर जैन विद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफ और संचालक शामिल हुए। आचार्य श्री की पूजन भक्ति के बाद अध्यक्ष मनोज बांगा, आलोक पंचरत्न और मंत्री मनोज आर एम ने दीप प्रज्वलन कर धर्मसभा का शुभारंभ किया। प्राची दीदी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। माताजी ने कहा कि देशभर के जैन विद्यालय और पाठशालाएं वर्णी जी की प्रेरणा से संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनोज आर एम ने किया।

Next Post

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान,100 यात्रियों से वसूला 59 हजार जुर्माना

Fri Sep 12 , 2025
भोपाल। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर गुरुवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट के यात्रा करने वाले सहित अन्य लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई. स्टेशन पर 8 मेल औऱ एक्सप्रेस ट्रेनों में औचक टिकट चेकिंग अभियान 13 टिकट चेकिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. […]

You May Like