
नवभारत न्यूज,बुरहानपुर। बुरहानपुर की मोहम्मदपुरा ग्राम पंचायत की सलीम कॉलोनी में विधायक निधि से बन रहे 5 लाख रुपए के गेट का पिछला हिस्सा ढह गया। बताया जा कहा कि निर्माणाधीन गेट वाइब्रेशन मशीन के दबाव से ढहा है। हादसे में दो मजदूर मामूली रूप से घायल हुए है, पूर्व जनपद सदस्य अनिल महाजन के अनुसार गेट निर्माण के दौरान पीछे की तरफ कॉलम सही तरीके से नहीं भरा गया था। गेट को पांच फीट नीचे एल में लेना था, लेकिन ज्वाइंट सही तरीके से नहीं लगाए गए। दो मजदूर मामूली रूप से घायल हुए। वार्ड नंबर.20 के पंचायत सदस्य बाबूलाल श्यामराव महाजन ने बताया कि गेट के पीछे उचित सपोर्ट नहीं था। नियम के अनुसार वहां बड़ी बल्ली और तराफे लगाने थे, जिनके नहीं होने से वाइब्रेशन मशीन के दबाव से पिछला हिस्सा गिर गया। वहींए बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भूमरकर ने कहा कि जनपद में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। मैं दिखवाता हूं ऐसा कहां हुआ है।
