सफाई मित्रों व निगम कर्मचारियों के कारण सेवाओं में अव्वल

इंदौर: सफाई मित्रों और निगम कर्मचारियों के कारण आज इंदौर निगम सेवाओं में आगे है. जमीनी अमला हमारे हाथ और पहचान है. नवाचार हमेशा आगे ले जाता है.यह बात नगरीय प्रशासन आयुक्त ने निगम वर्कशॉप के निरीक्षण करने पर कही. नगरीय प्रशासन प्रमुख आयुक्त संकेत भौंडवे ने नगर निगम वर्कशॉप विभाग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एवं वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने नगरीय प्रशासन आयुक्त को बताया कि निगम के द्वारा ड्रेनेज लाइन चौक होने पर चौक लाइन को देखने के लिए कैमरा बनाया गया है.

उक्त कैमरा के माध्यम से लाइन के अंदर चोक लाइन की स्थिति मालूम पड़ जाती है. इसके साथ वर्कशॉप द्वारा बनाई गई वैनिटी वैन ,गणेश विसर्जन पर अपनाई जाने वाली तकनीक, हार्वेस्ट सिस्टम, हार्वेस्ट सिस्टम से सफाई करने की तकनीक, गाड़ियों के आने-जाने का सिस्टम और गाड़ियों को समय सीमा में सुधार करने की जानकारी बताई गई.

निरीक्षण के बाद वर्कशॉप विभाग के दो मैकेनिक शकील खान और प्रमोद वारे का सम्मान भी किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, दिव्यांक सिंह उपस्थित थे.

Next Post

एक दूसरे पर दोषारोपण नहीं सामंजस्य से काम करे

Sat Jun 28 , 2025
इन्दौर: शहर के बाहर से यातायात डायवर्ट कर दें. इसके लिए मार्ग संकेतक और बोर्ड आज रात में ही लग जाना चाहिए. शहर में यातायात पुलिस चालानी कारवाई बंद कर दे और नगर निगम चार झोन जहां समस्या आ रही है, वहां अलग से इंजीनियरों को तैनात कर दें. उनके […]

You May Like