एक दूसरे पर दोषारोपण नहीं सामंजस्य से काम करे

इन्दौर: शहर के बाहर से यातायात डायवर्ट कर दें. इसके लिए मार्ग संकेतक और बोर्ड आज रात में ही लग जाना चाहिए. शहर में यातायात पुलिस चालानी कारवाई बंद कर दे और नगर निगम चार झोन जहां समस्या आ रही है, वहां अलग से इंजीनियरों को तैनात कर दें. उनके नंबर यातायात पुलिस के पास दे, ताकि जलजमाव की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके. इसके साथ ही तीन इमली से छावनी और लोहा मंडी में भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक का समय एक घंटे रविवार से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से काम करें, न के समस्या का एक दूसरे पर दोषारोपण करें, इससे जनता में प्रशासन की छवि खराब होती है.
यह बात कलेक्टर ने आज कल थोड़ी सी बारिश के बाद शहर में जलजमाव और यातायात जाम की बुरी स्थिति निर्मित होने पर संबंधित विभागों तत्काल बुलाई बैठक में कही. कल चालीस मिनट की तेज बारिश में शहर और शहर के बाहर घंटों यातायात जाम रहा.

इसको लेकर आज कलेक्टर ने संबंधित विभागों को बुलाकर जानकारी ली कि पानी कैसे भराया और ट्रैफिक जाम क्यों हुआ? इसके कारण क्या रहे और यातायात जाम नहीं होने के विकल्प पर एक घंटा मंथन हुआ. इसके बाद यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बायपास और शहर में जाम लगने के कारण गिनाए.

Next Post

श्रम शिविर में बनेगा कांग्रेस का नया कार्यालय

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर:कांग्रेस का नया कार्यालय श्रम शिविर परिसर में बनेगा. यह कांग्रेस का हाईटेक कार्यालय होगा. इसके निर्माण पर कांग्रेस 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी. इस बारे में गांधी स्मारक ट्रस्ट से कांग्रेस सहमति लेकाफ काम शुरू करेगी.कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन यशवंत रोड से इंटक […]

You May Like

Play sound