बढ़ती गर्मी से पकने लगीं गेहूं की फसल 

जबलपुर। सुबह से ही अब धूप लोगों को चुभने भी लगी है। यही बढ़ती हुई गर्मी और तेज धूप के कारण खेतों में लगी हुई गेहूं की फसलें भी पकने लगी हैं। जिससे गेहूं की बालें धीरे-धीरे सूखकर पीले होने लगी है,जिससे गेहूं की फसल लगभग तैयार होने को है। एक हफ्ते के बाद पूरी तरह से फसल तैयार होने से उनकी कटाई भी शुरू हो जाएगी।

होली के बाद शुरू होती है कटाई

होलिका दहन के बाद ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करती है। इस बार होली का त्योहार मार्च महीने के बिल्कुल बीचों- बीच 14 मार्च को पड़ रहा है।जिसके चलते होली के एक हफ्ते बाद से ही गेहूं की फसलों की कटाई की शुरू हो जाएगी। हालांकि फरवरी माह में ही फसलें पकने लगी थी, परंतु पूरी तरह से तैयार ना होने के कारण अभी फसलों को कटने में थोड़ा समय है। कल होली के बाद किसानों द्वारा लगाई गई गेहूं की फसलों की कटाई भी शुरू हो जाएगी।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने डकैती के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu Mar 13 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली पुलिस ने डकैती में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से ईकाम एक्सप्रेस डिलेवरी का सामान व दो नग पल्सर मोटरसायकल बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्ण कुमार शाह पिता शिवकुमार शाह उम्र 24 वर्ष निवासी कर्सुआराजा […]

You May Like