छतरपुर:नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा रिड्यूस-रीयूज-रिसायकल अभियान के तहत शहर के स्कूलों और वार्डों में रोज़ाना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता टीम द्वारा इस अभियान में बच्चों और आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों से निकलने वाली अनुपयोगी सामग्री जैसे पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने, किताबें, कॉपियाँ आदि को RRR केंद्र में जमा करें।
इन वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाकर पुनः उपयोग में लाया जाएगा। नगर पालिका का RRR केंद्र छतरपुर के दीनदयाल रसोई, मेला ग्राउंड परिसर में स्थित है, जहाँ कोई भी व्यक्ति अपनी उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुएँ दान कर सकता है। नगर पालिका का यह प्रयास स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक सहायता का भी उदाहरण बन रहा है।
