राशिफल-पंचांग : 07 अक्टूबर 2025

पंचांग 07 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 15 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा भौमवासरे दिन 9/34, रेवती नक्षत्रे रात 3/40, धु्रव योगे दिन 1/45, वव करणे सू.उ. 6/10, सू.अ. 5/50, चन्द्रचार मीन रात 3/40 से मेष, पर्व- स्नान-दान पूर्णिमा, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 07 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो कें संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आ सकता है, व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियो को कार्यो में व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता रहेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य: मंगलवार 07 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल –
आज जन्म लिया बालक सन्दर, सुशील, चंचल और आकर्षित व्यक्तित्व का होगा, अपने माता पिता का ध्यान रखेगा, स्वास्थ्य से चंचल और उग्र होगा, अपने मनमर्जी का मालिक होगा, व्यवसाय आदि में कार्यो में अच्छी रूचि रहेगी.

————————————————————-

मेष- अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट होगा, किन्तु आपकी सूझबझ और सतर्कता से काम सम्हल जायेगा, कोई रूका कार्य बनेगा, शुभ सूचना मिलेगी.

वृषभ- सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, किसी मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी.

मिथुन- कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय व खरीदी के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, सम्मान मिलेगा.

कर्क- कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग .

सिंह- नये वाहन का सुख मिलेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, उत्साह बढ़ेगा, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

कन्या- लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में उत्साह बना रहेगा, वाद-विवाद से बचें, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, यश मिलेगा.

तुला- नया काम बनेगा, किसी तरह की चोट-मोच आदि से बचें, मांगलिक कार्य की ओर रूझान रहेगी, लेनदेन में लापरवाही से हानि होगी.

वृश्चिक- शत्रुओं पर विजय मिलेगी, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त होगा, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.

धनु- प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, आरोप प्रत्यारोप से बचें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे.

मकर- कोई महत्वपूर्ण समस्या दूर होगी, व्यापार लाभदायक रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है.

कुम्भ- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा, साहस संयम से काम करें.

मीन- लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे, कोई आपसी व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, परिवर्तन के योग हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को रेवती नक्षत्र के से सोना, चांदी, धातु, आदि गेहॅू, जौ, मटर, ज्वार, में मंदी होगी, गुड़, खांड़, शक्कर, अलसी, पारा, हींग, में तेजी होगी. भाग्यांक 1408 है.

————————————————————-

Next Post

यूपी योद्धाज की एक और हार, अयान की बदौलत पटना ने 10 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की

Tue Oct 7 , 2025
चेन्नई, ( वार्ता) पटना पाइरेट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 68वें मैच में यूपी योद्धाज को 36-28 के अंतर से हरा दिया। यह 10 मैचों में पटना की तीसरी जीत है जबकि यूपी को 12 मैचों में आठवीं हार […]

You May Like