नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अंबेडकर कॉलोनी में स्थित दिल्ली हाट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से लगभग 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे दिल्ली हाट स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी
शुरुआत में आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। बाद में दस और गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस दल भी वहां पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया। सुबह 9:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल अधिकारी ने कहा, “आग से लगभग 40 छोटी दुकानें प्रभावित हुईं हैं और फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।”
