भोपाल: इंद्रपुरी सेक्टर-C में CHQ यानी चाय हेडक्वार्टर के सामने इस बार कांतारा थीम पर भगवान गणेश की भव्य स्थापना की गई है। समिति पिछले 29 वर्षों से हर साल एक नई थीम और नए संदेश के साथ गणेश उत्सव मनाती आ रही है। इस बार गणेश जी की स्थापना से लेकर पूरे पंडाल को कर्नाटक की लोक आस्था और संस्कृति से जुड़ी कांतारा थीम पर तैयार किया गया है।
समिति इससे पहले समुद्र मंथन, महाभारत, भगवान जगन्नाथ स्वामी और लालबाग के राजा जैसी अलग-अलग थीम पर पंडाल तैयार कर चुकी है। इसके साथ ही नई पीढ़ी और बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए रील कॉम्पिटिशन और ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन भी किया जा रहा है।
ड्राइंग कॉम्पिटिशन में करीब 500 से 600 बच्चे शामिल होते हैं और समिति की ओर से बच्चों को निशुल्क प्राइज, रिफ्रेशमेंट और बैठने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।वहीं, कांतारा थीम पर सजे इस भव्य पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त गणेश जी के दर्शन के साथ पंडाल की आकर्षक सजावट और अनोखी थीम का भी आनंद ले रहे हैं।
