साइकिल रैली के ज़रिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झाबुआ। मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर झाबुआ पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली को कलेक्टर नेहा मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिल जैसे पारंपरिक और पर्यावरण-मित्र वाहन के महत्व को पुनः रेखांकित करना था। उल्लेखनीय है कि विश्व साइकिल दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी, जिसकी पहल अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्ज़ेक सिबिल्सकी द्वारा की गई थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ जीवन, हरित जीवन” जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें, जिससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि पर्यावरण भी संरक्षित होगा।

Next Post

मोरटका ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा

Tue Jun 3 , 2025
बड़वाह। इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर स्थित नर्मदा नदी पर बना मोरटका ब्रिज इन दिनों भारी वाहनों की अवैध आवाजाही के कारण सुर्खियों में है। प्रशासन द्वारा भारी भरकम बल्कर वाहनों के आवागमन पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद, राजनीतिक संरक्षण के चलते ये वाहन अभी भी बड़ी संख्या में इस […]

You May Like