दमोह: हटा बड़ा बाजार क्षेत्र में सोमवार को अचानक तीन दुकानों में आग लग गई.आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में तीनों दुकानें जलकर खाक हो गईं.सूचना मिलते ही हटा नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र खरे, हटा पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायातब तक दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था.
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.हटा पुलिस मामले की जांच कर रही है.नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
