5000 पौधों का वृहद पौधारोपण, संभागायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने लगाए पौधे

रीवा। नगर निगम रीवा एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस), पुलिस परेड ग्राउंड में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 5000 पौधे रोपित किए गए, जिनमें छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल रहे.

कार्यक्रम में संभागायुक्त बी.एस. जामोद, पुलिस महानिरीक्षक गौरव सिंह राजपूत, उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की. सभी ने अपने-अपने हाथों से पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर संभागायुक्त श्री जामोद ने कहा कि हरित वातावरण केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और भविष्य की पीढिय़ों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है. सभी को इन पौधों की देखभाल कर इन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए. नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज को भी इसमें भागीदारी निभानी चाहिए. इसके साथ ही श्री जामोद ने सभी से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया. इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गौरव सिंह राजपूत ने कहा कि हमें इसे हरियाली महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए. यह न केवल पर्यावरण बचाने का पर्व है, बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है. हमें इसे एक आंदोलन के रूप में अपनाना चाहिए. नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि यह अभियान शहर को हरित बनाने और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि पौधों को विशेष तकनीक से अलग-अलग प्रजातियों में क्रमबद्ध रूप से लगाया जा रहा है, जिससे उनकी वृद्धि तेजी से हो सके.

Next Post

ननि आयुक्त ने कहा दो दिन के अंदर ठीक करें क्षतिग्रस्त सड़कें

Mon Jul 7 , 2025
सिंगरौली। नगर पालिक निगम अयुक्त डीके शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो-मोहल्लो में जाकर मोहल्लो की सड़को, नालियों अन्य का निरीक्षण किया गया। निगमायुक्त के द्वारा गनियारी में पहुंचकर सिवरेज लाईन डालने के समय क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित संविदाकार पर नाराजगी जाहिर करते हुये […]

You May Like

मनोरंजन