ग्वालियर: वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर आज से वीर सावरकर मेला वीर सावरकर सरोवर पर शुरू हुआ। मेले में ऑपरेशन सिंदूर प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रात: 6 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा प्रारंभ हुई।
तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा दौलत गंज से पाटनकर बाजार, ऊंट पुल, हाई कोर्ट रोड, घोड़ा चौक, सनातन धर्म मंदिर रोड, महादजी चौराहा से तिरंगा फ्लैग पॉइंट पर पहुंची। वीर सावरकर प्रतिमा स्थल पर सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वीर सावरकर मेला आयोजन समिति द्वारा दिए गए।
