रेडियम टेप: हर दो साल में दोबारा खर्चा अनिवार्य

इंदौर:परिवहन विभाग अब वाहन मालिकों पर एक नई आर्थिक मार डालने की तैयारी में है. कानून का सहारा लेकर विभाग एक तयशुदा कंपनी से महंगी रेट में रेडियम टेप (रिफ्लेक्टिव टेप) लगवाने की योजना बना रहा है, जो सीधे तौर पर वाहन मालिकों की जेब पर डाका जैसा साबित हो सकती है.फिलहाल खुले बाजार में यही रेडियम टेप 2000 से 2500 रुपए तक में आसानी से लग जाती है और इसकी उम्र करीब 5 से 7 साल मानी जाती है.

बावजूद इसके, विभाग अब एक खास कंपनी को फिक्स कर 4000 से 5000 रुपए में यह टेप लगवाने को बाध्य करेगा. इतना ही नहीं, हर दो साल में जब फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा, तब वाहन मालिक को वही टेप फिर से उसी कंपनी से लगवाना होगा और उस कंपनी का बिल व प्रमाणपत्र पेश करना अनिवार्य किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल सुरक्षा के नाम पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसकी आड़ में विभाग और कंपनी की मिलीभगत से हजारों वाहन मालिकों से करोड़ों रुपए वसूलने की योजना है.

यह सिस्टम लागू होने पर ट्रकों, बसों, डंपर और अन्य कमर्शियल वाहनों के मालिकों को बार-बार खर्च उठाना पड़ेगा. वहीं परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों और वाहन संघों ने इस प्रस्तावित योजना का विरोध शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि यदि रेडियम टेप की गुणवत्ता का पैमाना तय कर दिया जाए तो खुला बाजार भी वैसी ही क्वालिटी दे सकता है. केवल एक कंपनी को थोपना सरासर अनुचित और मनमानी है.

Next Post

जन समस्याओं को लेकर सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने धरना दिया

Wed Jul 23 , 2025
ग्वालियर: जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों के साथ धरना दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले काफी दिनों से क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा निगम के अधिकारियों […]

You May Like