राजा मर्डर: सूटकेस से मिले गहनों ने सोनम पर गहरा किया शक

इंदौर: चर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस ने बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस महानिदेशक एल. नोंग्रांग ने बताया कि मृतक राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम द्वारा सोहरा स्थित एक होमस्टे में छोड़े गए सूटकेस से उन्हें अहम सुराग मिले।डीजीपी नोंग्रांग के अनुसार, “सूटकेस से सोनम का मंगलसूत्र और अंगूठी बरामद हुई।

एक विवाहित महिला का इस तरह अपने गहने पीछे छोड़ जाना सामान्य बात नहीं है। यही बात हमें खटक गई और हमने जांच की दिशा सोनम की ओर मोड़ दी।” पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में सोनम की गतिविधियों और बयान में कई विरोधाभास सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और इस मामले की गहराई से जांच जारी है।

Next Post

दिल्ली की सियासत को गर्मा ने लगा ग्वालियर का अंबेडकर प्रतिमा विवाद

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है। हर कीमत पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भीम आर्मी एकता मिशन ने आज जहां शहर […]

You May Like