जिला बदर का उल्लंघन करने वाले बदमाश को धर दबोचा

इंदौर: परदेसीपुरा पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर उस युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे छह महीने के लिए शहर और जिले से बाहर किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रात के अंधेरे में कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में घुम रहा है, जिसमें पुलिस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा. थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि जिला बदर का उल्लंघन कर रहे 23 वर्षीय कपिल यादव पिता सुनील यादव, निवासी डबल मंजिला कंपलेक्स, कुलकर्णी का भट्टा, को गिरफ्तार किया है.

आरोपी को न्यायालय ने 24 मई 2025 को छह माह के लिए जिले से निष्कासित किया था, लेकिन वह नियमों की अवहेलना करते हुए शहर में पाया गया. आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी कर आरोपी को जेल भेज दिया है. आरोपी पर पहले से एक दर्जन अपराध दर्ज है.

Next Post

सिंधिया ने चंदेरी हैंडलूम पार्क में बुनकरों की सुरक्षा और समृद्धि पर की चर्चा

Mon Oct 13 , 2025
अशोकनगर: केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंदेरी में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन स्कीम और हैंडलूम पार्क का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टर, एसपी और परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर बुनकरों को सीधे लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सिंधिया ने कहा कि हर बुनकर सोने के समान है और […]

You May Like