नयी दिल्ली, (वार्ता) देश में यूपीआई से लेन-देन की संख्या पहली बार 20 अरब से अधिक हो गयी ।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि अगस्त 2025 में यूपीआई के जरिए 20.01 अरब लेन देन किये गये।
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, ‘‘ यूपीआई ने अगस्त 2025 में पहली बार 20 अरब लेनदेन को पार कर के एक नया मुकाम हासिल किया है! डिजिटल भुगतान को अपनाने और इस क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए भारत का धन्यवाद। आइए, लेन-देन के तरीके को बदलने की इस यात्रा को जारी रखें!”
डिजिटल मोबाइल भुगतान की यह सुविधा नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के तत्वावधान में उलबध करायी जाती है।
