
भोपाल। मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट के आदेश पर इंदौर के मानपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर नाम लिए बगैर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई। इंदौर ग्रामीण एसपी इतिका वासल ने इसकी पुष्टि की है कि रात 11 बजे एफआईआर दर्ज की है। जिस पर जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीपी को मंत्री पर शाम 6 बजे तक केस दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति आने के बाद मंत्री विजय शाह पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी चर्चा से बचते रहे,लेकिन सूत्रों ने इस बारे में कहा कि प्रकरण धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) बीएनएस के तहत दर्ज की गई है। जैसा की हाईकोर्ट की ओर से आदेश था। केस दर्ज नहीं करने की स्थिति में न्यायालय ने कल डीजीपी के खिलाफ अवमानना का केस शुरू करने की हिदायत दी थी।
